Kaunch Beej ke Fayde: Upyog, Dosage, Aur Side Effects
कौंच बीज क्या है?
कौंच बीज को कपिकच्चु भी भी कहते है यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है इसकी लम्बी लम्बी फलिया होती है जिनके अंदर काले भूरे और सफ़ेद रंग के बीज है इसका use शारीरिक शक्ति, मानसिक संतुलन और यौन स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए किया जाता है | कौंच बीज की सबसे बड़ी खासियत यह होती कि इसमें प्राकृतिक रूप से L-DOPA (Levodopa) पाया जाता है, जो शरीर में डोपामाइन का स्तर बढ़ाता है।
आयुर्वेद में कौंच बीज का महत्व

आयुर्वेद में कौंच बीज की एक अहम भूमिका हैं जो इस प्रकार हैं:
वाजीकर्ण : आयुर्वेद कहता है कि कौंच बीज शुक्र धातु को पोषण देता है। पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बढ़ाता है वीर्य की मात्रा, और गतिशीलता में मदद करता है
धातु पोषण में कौंच बीज की भूमिका : आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर दोष व धातुओं से मिलकर बना है। हमारे शरीर में 7 धातुए होती है जिसमे से मज्जा धातु तंत्रिका तंत्र को को एक जगह बनाए रखता है मांस धातु — मांसपेशियाँ को शक्ति देती है वही शुक्र धातु महिलाओं में बच्चा पैदा करने में मदद करती है
शरीर में दोषों को संतुलित करना – हमारा शरीर त्रिदोषो से मिलकर बना है जिसमे से कौंच बीज विशेष रूप से वात दोष को संतुलित करना है वात दोष बिगड़ जाये तो शरीर में कंपकंपी, चिंता, नीद मे कमी जैसे समस्याएँ होती है| कौंच बीज वात दोष को balance करता है |
मानसिक स्वास्थ्य में भूमिका – कौंच बीज को दिमाग को ताकत देने वाली औषधि कहा गया है इसमें L-DOPA होता है जो मस्तिष्क में डोपामाइन बनाता है इससे हमारा दिमाग और मन शांत रहता है
हार्मोनल संतुलन में – कौंच बीज पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को balance करता है और महिलाओं में Uterus, Ovaries को ताकत देता है आयुर्वेद के अनुसार हमारे जो हर्मोने होते है वो धातु और दोषो पर निर्भर करते है अगर दोष और धातु दोनो समान अवस्था मे होंगे तो हार्मोन भी संतुलित रहेगे |
कौंच बीज के फायदे

1. पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाता है – कौंच बीज पुरुषों में वीर्य को ताकत देता है और उसको बढ़ाने मे मदद करता है इसलिए कौंच बीज को वाजीकरण औषधि कहा गया है।
2. महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में लाभकारी – महिलाओ मे होने वाली प्रॉब्लम जैसे वाइट डिस्चार्ज , पीरियड्स की अनियमिता, PCOD,PCOS में मदद करता है पीरियड्स के समय जो महिलाओं को परेशानी होती है उनके मूड स्विंग ,चिड़चिड़ापन होना पेट मे दर्द होना उसके लिए भी यह फायदेमंद होता है।
3. तनाव, चिंता और डिप्रेशन में राहत – आजकल हम देखते है की लोगों को physical problem से ज्यादा mentally problem रहती है जैसे स्ट्रेस डीप्रेशन,टेशन रहता है तो यह मेंटली प्रब्लम्स के लिए बहुत फायदेमंद रहता है।
4. मांसपेशियों को शक्ति और ऊर्जा देता है – जो लोग जिम जाते है तो उनकी बॉडी मे स्टिफनेस रहती है । तो यह स्टिफनेस को कम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
5. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है– हमने देखा कि कोरोना काल मे लोगो की इम्युनिटी पहले की तुलना मे काफी कामजोर हो गयी थी तो यह एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधी है जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है |
6. पाचन और भूख में सुधार – हम स्वस्थ तभी रहते है जब हमारा पेट सही रहता है कौंच बीज खाने से हमारा पाचन सही तरीके से होता है |
7. तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है – हमारे शरीर मे जो भी Movements होते है जैसे चलना ,फिरना सोचना ,महसूस करना वो सब नर्वस सिस्टम के माध्यम से ही होते है कौंच बीज हमारे नर्वस सिस्टम को ताकत देता है जिससे वह और अच्छे से कार्य करता है|
कौंच बीज का सही उपयोग कैसे करें
कौंच बीज का सही उपयोग उसके लाभों को कई गुना बढ़ा देता है आयुर्वेद में इसे अलग -अलग रूपों में लिया जाता है जो इस प्रकार है-
1- कौंच बीज का चूर्ण- 1 से 3 ग्राम कौंच बीज का चूर्ण दिन में 1–2 सुबह या शाम को गुनगुने दूध, शहद या घी के साथ ले सकते है |
2. कौंच बीज कैप्सूल / टैबलेट – कुछ लोगो को कौंच बीज चूर्ण फॉर्म मे लेना नही पसंद होता है तो वह इससे टेबलेट फॉर्म मे भी ले सकते है 1-2 कैप्सूल को व सुबह या शाम को (दिन मे 1-2 बार) खाना खाने के बाद दूध या पानी के साथ ले सकते है जिन लोगो को दूध नहीं पचता है तो वह पानी के साथ ले सकते है खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी कैप्सूल या चूर्ण नही लेना चाहिए 10-15 मिनट बाद ही लेना चाहिए
3. कौंच बीज भस्म – 125 से 250 mg( बहुत की कम मात्रा मे) इससे दिन में 1 या 2 बार शहद या दूध के साथ हम लेते है |
कौंच बीज कैसे चुनें?
कौंच बीज का सही चयन स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है बाजार में कई तरह के बीज उपलब्ध हैं, लेकिन हमेशा शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बीज का ही चयन करें।
निष्कर्ष
कौंच बीज का निष्कर्ष ये निकलता है कौंच बीज को खाने से हमारे शरीर मे बहुत फायदे होते है अगर हम कोई भी दवाई खाते है तो उसको खाने का सही तरीका और सही मात्रा का ज्ञान होना आवश्यक है आजकल बाजार मे कही ब्रांड की कौंच बीज मिल जाते है लेकिन हमें सही ,लेब टेस्टेड और 100% pure ही कौंच बीज लेना चाहिए | जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा और फायदेमंद हो |


![Different Types of Stress and How They Impact Your Daily Life 4 Different Types of Stress and How They Impact Your ]Life](https://purshveda.com/wp-content/uploads/2025/12/Different-Types-of-Stress-and-How-They-Impact-Your-Daily-Life-100x100.jpg)